{"_id":"611ead168ebc3e79a63cfa83","slug":"schools-face-to-jalabharaw-problem-maharajganj-news-gkp4061060143","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या---जलनिकासी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या---जलनिकासी की
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से जूझ रहे विद्यालय
फरेंदा (महाराजगंज )। तहसील क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों में जलभराव की समस्या है जिससे शिक्षकों को परिसर तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से हल्की बरसात में भी स्कूल परिसर में जलभराव हो जाता है।
आगामी 23 अगस्त को जूनियर हाईस्कूल व एक सितंबर से प्राथमिक विद्यालयों को खोलने का निर्णय शासन ने लिया है। लेकिन विद्यालयों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हल्की बरसात में भी विद्यालयों में जल भराव से परेशानी बढ़ गई है। फरेंदा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रतनपुर खुर्द, बैकुंठपर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बरडाड, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरडाड में जलभराव के कारण स्थिति खराब है। प्राथमिक विद्यालय रतनपुर खुर्द के अगल बगल खेत है, किसान अपने खेतों में विद्यालय का पानी निकलने नहीं देते हैं। जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रधानाध्यापक शोभना गौड़ ने बताया कि जल जमाव की समस्या से जिम्मेदारों को अवगत कराया गया है। लेकिन कोई सार्थक पहल नहीं हो पाई है। इस संबंध में एबीएसए पिंगल राना ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। ग्राम प्रधानों से पानी निकलवाने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।