{"_id":"66a2d62ec4f9e62e7e05a0aa","slug":"school-vehicles-running-without-fitness-will-be-blacklisted-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127543-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बगैर फिटनेस दौड़ रहे स्कूली वाहन होंगे ब्लैक लिस्टेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बगैर फिटनेस दौड़ रहे स्कूली वाहन होंगे ब्लैक लिस्टेड
Fri, 26 Jul 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में बगैर फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहन ब्लैक लिस्टेड किए जाएंगे। 15 दिन पहले परिवहन विभाग ने 256 स्कूली वाहनों को नोटिस भेजकर फिटनेस प्रमाण पत्र का ब्यौरा मांगा था, लेकिन 46 वाहन मालिकों ने ही ब्योरा दिया है।
बाकी वाहन विभाग की नजर में बिना फिटनेस के ही बच्चों को लेकर चल रहे हैं। इनके रजिस्ट्रेशन पत्र पर सही मोबाइल नंबर तक नहीं दर्ज हैं। जिले में कई निजी स्कूलों का संचालन हो रहा है। स्कूल में बच्चों को लाने और घर तक पहुंचाने के लिए एक नहीं कई वाहन संचालित हो रहे हैं। स्कूली वाहन के रूप में इन्हें टैक्स में काफी छूट मिलती है, लेकिन इनके यहां चलने वाली अधिकतर बसें और मैजिक की स्थिति काफी खराब हो गई है।
लंबे समय से वाहन स्वामियों ने तो फिटनेस नहीं कराया न ही विभाग में प्रपत्र ही जमा किया। बच्चों की सुरक्षा को देखते पखवारे भर पहले परिवहन विभाग ने स्कूली वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर फिटनेस व प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन हैरत की बात यह है कि विभागीय निर्देशों को नजरअंदाज कर मात्र 46 ने ही फिटनेस कराकर विभाग को रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
इसके बाद विभाग की ओर से तीन दिन पहले 256 वाहन चालकों को रजिस्ट्री के जरिए नोटिस भेजा गया है। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन और वाहन स्वामियों के सेहत पर कोई प्रभाव पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तीन दिन पहले जिले के सभी पंजीकृत स्कूल वाहन स्वामियों और स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है। एक सप्ताह के अंदर अगर सभी का फिटनेस नहीं हुआ तो ऐसे वाहनों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।
-आरडी प्रसाद वर्मा, संभागीय निरीक्षक