{"_id":"62ec1e45a52aff076107b7ab","slug":"school-found-close-and-headmaster-suspended-maharajganj-news-gkp446060755","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज स्कूलों का हाल: बंद मिला विद्यालय, प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज स्कूलों का हाल: बंद मिला विद्यालय, प्रधानाध्यापक निलंबित
Fri, 05 Aug 2022 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:18 AM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय जमुनहिया के बंद पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया, वहीं सभी शिक्षकों के वेतन व मानदेय को अगले आदेश तक रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय पकड़ियार खुर्द में शिक्षामित्र चंद्रबदन, प्राथमिक विद्यालय कटैया चौक में शिक्षक सीमा विश्वकर्मा अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
महराजगंज जिले में शासन के निर्देश पर जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम ने बृहस्पतिवार को मिठौरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उनकी ओर से उपलब्ध कराई गई आख्या पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। शिक्षकों का वेतन व सात शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय जमुनहिया के बंद पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया, वहीं सभी शिक्षकों के वेतन व मानदेय को अगले आदेश तक रोक दिया गया। प्राथमिक विद्यालय पकड़ियार खुर्द में शिक्षामित्र चंद्रबदन, प्राथमिक विद्यालय कटैया चौक में शिक्षक सीमा विश्वकर्मा अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अमतहां खास में शिक्षक सपना सिंह व प्रियंका राय, कंपोजिट विद्यालय करौता में शिक्षामित्र किरन जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय भागाटार में शिक्षामित्र वंदना पांडेय व सुनीता यादव नहीं मिलीं। प्राथमिक विद्यालय बिलासपुर में शिक्षामित्र उमेश प्रसाद व कंचन लता तथा कंपोजिट विद्यालय पिपरा सोनाड़ी में शिक्षामित्र कमलेश पटेल अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिले शिक्षकों का एक दिन का वेतन व शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम लगाकर बृहस्पतिवार को मिठौरा ब्लॉक में जांच कराई गई है। जांच में प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया है, जबकि शिक्षकों के वेतन व शिक्षामित्रों के मानदेय को रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। -आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।