फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   School bus's health is bad...how will the children be protected

Maharajganj News: स्कूल बस की सेहत खराब...बच्चों की कैसे होगी हिफाजत

Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
School bus's health is bad...how will the children be protected
महराजगंज। स्कूली बसों के संचालन में सुरक्षा मानक का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अनफिट बसें बच्चों को स्कूल ले जा रही हैं। इनसे कभी भी हादसे हो सकते हैं। शुक्रवार को शहर में जांच के दौरान हकीकत सामने आ गई। जांच हुई तो बगैर फिटनेस और फस्ट एड बाक्स के स्कूल बस संचालित मिलीं।
विज्ञापन

इसके बाद पांच बसों का चालान करते हुए 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रभारी यातायात अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ महराजगंज शहर क्षेत्र में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारे में जागरूक किया। इस बीच स्कूल, कॉलेज के छात्र और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी यातायात अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूली बसों में सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स की जांच हुई। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया गया। सही गैस किट और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स लेकर चलने के लिए निर्देशित किया गया और स्कूल में चलने वाली बसों का फिटनेस बीमा और डीएल आदि की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर वाहनों का चालान किया गया। जिले में करीब 932 स्कूल बसों का संचालन होता है। इसमें करीब 40 से 50 अनफिट बस होगी। शिवनगर की प्रीति कहती हैं कि स्कूल संचालकों को सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए। जांच होने पर ही पता चलता है। जिम्मेदारों को गंभीरता बरतनी चाहिए।

विस्मिल नगर के राकेश कहते हैं कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है। स्कूल में वाहन का शुल्क जमा किया जाता है। ऐसे में स्कूल संचालकों की जिम्मेदारी है की सुरक्षा को लेकर गंभीर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed