फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Scanning QR at Khunuwan border will allow crossing the border in minutes.

Maharajganj News: खुनुवां बॉर्डर पर क्यूआर स्कैन कर मिनटों में पार होगा बॉर्डर

Thu, 07 May 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Scanning QR at Khunuwan border will allow crossing the border in minutes.
ऑनलाइन टीआईवी लागू, कागज-लाइन का खत्म हुआ झंझट, वीकेंड पर जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन

खुनुवां (सिद्धार्थनगर)। अब नेपाल जाने के लिए बॉर्डर पर रुकना नहीं पड़ेगा। क्यूआर कोड को स्कैन करिये और आगे बढ़ जाइए। खुनुवां बॉर्डर पर नेपाल सरकार की नई डिजिटल व्यवस्था लागू होते ही कागजी परमिट और लंबी लाइनों का दौर खत्म होने जा रहा है। घर बैठे परमिट बनाइए और बॉर्डर पर ‘नो-स्टॉप एंट्री’ पाइए।
अब तक खुनुवां चेकपोस्ट पर गाड़ी लेकर पहुंचते ही यात्रियों को कस्टम दफ्तर की लाइन में लगना पड़ता था। फॉर्म भरना, शुल्क जमा करना और परमिट लेना पड़ता था। यह पूरी प्रक्रिया अक्सर 1-2 घंटे ले लेती थी। वीकेंड और छुट्टियों में यह इंतजार और बढ़ जाता था। नई व्यवस्था में यह पूरा सिस्टम ऑनलाइन हो गया है। यात्री पहले से ही अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, यात्रा अवधि और शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। भुगतान के बाद मिलने वाला क्यूआर कोड ही उनका परमिट होगा, जिसे बॉर्डर पर दिखाते ही एंट्री मिल जाएगी। यही कोड पूरी यात्रा के दौरान मान्य रहेगा और जरूरत पड़ने पर अवधि भी ऑनलाइन बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन

काठमांडो में इस सेवा के शुभारंभ के दौरान वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने इसे तेज, पारदर्शी और पर्यटक-हितैषी कदम बताया। कस्टम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे बॉर्डर पर मैनुअल प्रक्रिया घटेगी और एंट्री सिस्टम ज्यादा स्मूद होगा। खुनुवां बॉर्डर से रोजाना बड़ी संख्या में लोग नेपाल के भैरहवा, लुंबिनी और आगे के शहरों की ओर जाते हैं। नई व्यवस्था से यहां लगने वाली लंबी कतारों में कमी आने और ट्रैफिक मूवमेंट तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
ऐसे करें आवेदन

- कस्टम विभाग की वेबसाइट पर जाकर हमारी सेवाएं अनुभाग के अंतर्गत अस्थायी वाहन आयात (टीआईवी) टंप्रेरी व्हीकल इंपोर्ट विकल्प पर जाकर आवश्यक जानकारी भरनी होगी। सभी विवरण दर्ज करने के बाद जारी क्यूआर कोड के आधार पर गाड़ी नेपाल में संचालित की जा सकेगी। कस्टम विभाग के अनुसार, यह प्रणाली नेपाल राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के अंतर्गत विकसित की गई है, जिसका उद्देश्य विदेशी नागरिकों को सरल और सुविधाजनक सेवा प्रदान करना है।
---------------
बाॅर्डर पर क्या होगा असर
- बॉर्डर क्लियरेंस टाइम आधा होने की उम्मीद
- वीकेंड/सीजन की लंबी लाइनें घटेंगी
- लुंबिनी-भैरहवा, काठमांडु, पोखरा ट्रिप आसान
- होटल, टैक्सी, ट्रैवल कारोबार को फायदा
------------
ऐसे करें
- कस्टम की वेबसाइट पर ‘टीआईवी’ विकल्प चुनें
- गाड़ी/यात्रा का पूरा ब्योरा भरें
- ऑनलाइन शुल्क जमा करें
- क्यूआर कोड डाउनलोड कर बॉर्डर पर दिखाएं
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed