फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Saved my life by hiding under the police car.

Maharajganj News: पुलिस की गाड़ी के नीचे छिपा, तब बच सकी जान

Mon, 03 Feb 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 03 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Saved my life by hiding under the police car.
महराजगंज। महाकुंभ में भगदड़ मची तो 500 मीटर की दूरी पर था। कुछ समझ में नहीं आया तो पुलिस की गाड़ी के नीचे छिप गया। तब जान बची। घंटे भर बाद जब माहौल शांत हुआ तब बाहर निकला।
विज्ञापन

वहां का मंजर देख सिहर उठा। गांव के लोग बिछड़ गए थे। उनकी काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिले। यह दर्द प्रयागराज महाकुंभ से लौटे परसामलिक क्षेत्र के असुरैना गांव के केदारनाथ यादव ने बयां की। रविवार को केदारनाथ यादव अपने घर पर थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को गांव से बस जा रही थी। उसमें 70 लोग प्रयागराज गए थे। भगदड़ वाले दिन का जिक्र करते हुए केदारनाथ ने कहा कि हे भगवान ऐसी भीड़ कभी नहीं देखा था। शुरुआत में तो कुछ पता नहीं चला गांव के लोगों के साथ आगे बढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक किमी आगे बढ़ने पर लोगों से बिछड़ गया। उनसे सपंर्क नहीं हो रहा था। भगदड़ में लोग एक-दूसरे पर गिरते जा रहे थे। यह देखकर रोंगटे खड़े गए थे। पास में ही थोड़ी दूरी पर पुलिस की एक जीप दिखी। कुछ समझ में नहीं आया तो जान बचाने के लिए उसी के नीचे छिप गया, तब जाकर जान बची।

गनीमत रहा की पास में रखा पर्स नहीं गिरा। एक-दो दिन परेशान रहा। वाहन की तलाश में भटक रहा था। प्रयागराज स्टेशन पर बृहस्पतिवार को पहुंचा। यहां भीड़ के कारण ट्रेन में बैठने तक की जगह नहीं मिली। शुक्रवार को वहां से ट्रेन से चला था तो शनिवार शाम को घर पहुंचा। पास में रकम होने के कारण परेशानी नहीं हुई। ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed