{"_id":"656e2eb0ca5be4b2220d254a","slug":"satyagraha-express-reached-four-hours-26-minutes-late-bapudham-cancelled-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-10947-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चार घंटे 26 मिनट देर से पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस, बापूधाम निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चार घंटे 26 मिनट देर से पहुंची सत्याग्रह एक्सप्रेस, बापूधाम निरस्त
Tue, 05 Dec 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
सिसवां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए लगी भीड़।
महराजगंज। ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले त्योहार के कारण ट्रेनों में भीड़ थी तो अब कोहरा उन्हें रुला रहा है। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर वर्तमान में लंबी दूरी का सफर मुश्किलों से भरा है। ट्रेनें देर से पहुंचने के कारण लोग अपने गंतव्य स्थान तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। हालत ये हैं कि भीड़ के कारण आरक्षित बोगी भी सामान्य की तरह हो जा रही है। ट्रेन में खड़े-खड़े लोग सफर कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस निर्धारित समय से चार घंटा 26 मिनट देरी से सिसवा स्टेशन पर पहुंची।
सोमवार को यात्री सिसवा रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे इधर-उधर टहल रहे थे। प्लेटफार्म पर झोला लिए दिनेश गुप्ता मिले। उन्होंने बताया कि इन दिनों बहुत परेशानी हो रही है। रक्सौल जाना है, लेकिन जानकारी मिली है की ट्रेन देरी से आएगी। इसी तरह से अन्य यात्री भी समस्याओं का हवाला देते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की। दिल्ली से आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस रक्सौल जाती है। सिसवा रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे तक इसके पहुंचने का समय है, लेकिन 4:26 बजे पहुंची। ट्रेन यात्रियों से पूरी तरह खचाखच भरी थी। अंदर यात्री खड़े थे।
रामचरन ने बताया कि दिल्ली से खड़े होकर आ रहा हूं। वहां से आने के लिए यही एक ट्रेन मिली। आरक्षित टिकट लेने के बाद भी बैठने के लिए जगह नहीं मिली। सिसवा स्टेशन पर उतरे नरेश ने बताया कि बहुत परेशानी हुई। बाहर से आने वाले लोगों को ट्रेन में जगह नहीं मिल रही है। कई ट्रेनें निरस्त होने से यह समस्या हो रही है।
विज्ञापन
सिसवा स्टेशन मास्टर दीनबंधु ने बताया कि गोरखपुर-नरकटियागंज रेल प्रखंड पर एक्सप्रेस गाड़ियों के अलावा चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें संचालित हैं। एक जोड़ी पैसेंजर 05039 जो दोपहर में 2:04 बजे नरकटियागंज जाती है, उसे रद कर दिया गया है वहीं सप्ताह में सोमवार और बुधवार को चलने वाली 12537, 38 प्रयागराज से मुजफ्फरपुर जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस को भी आगामी सूचना तक निरस्त कर दिया गया है।