फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sansad khel spardha : kabaddi competition

पनियरा की बालिकाओं व सदर के बालकों ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sun, 21 Nov 2021 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
sansad khel spardha : kabaddi competition
पनियरा की बालिकाओं व सदर के बालकों ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

महराजगंज। जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा में शनिवार को कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कबड्डी बालक वर्ग में सदर की टीम विजेता व पनियरा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में पनियरा की टीम विजेता तथा सदर की टीम उपविजेता बनी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
आयोजन समिति के सदस्य सीजे थामस ने बताया कि ताइक्वांडो कैडेट वर्ग में सदर ने 89 पदक जीतकर पहला, सिसवा ने 51 पदक जीतकर दूसरा तथा 27 पदक जीतकर पनियरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में सदर ने 120 पदक जीतकर पहला, पनियरा ने 50 पदक जीतकर दूसरा तथा सिसवा ने 40 पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट बालिका वर्ग में रोमा ने पहला व हर्षिता ने दूसरा तथा बालक वर्ग में विजय मौर्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अंकिता ने पहला व सुभावती ने दूसरा तथा बालक वर्ग में कन्हैया ने पहला व राजन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में सुमन ने पहला व साक्षी ने दूसरा तथा बालक वर्ग में अनिल राज ने पहला व प्रदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महराजगंज की टीम ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता
फुटबॉल मुकाबले में स्टार इलेवन फुटबाल क्लब महराजगंज ने गोरखा क्लब नौतनवा को 2-1 से तथा बालिका वर्ग में महराजगंज गर्ल्स फुटबॉल टीम ने टाईब्रेकर में घुघुली गर्ल्स क्लब की टीम को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वस्थ रहने के लिए खेल में सक्रियता जरूरी : शिव प्रताप
महराजगंज। जीवन में सफलता के लिए शरीर का स्वस्थ रहना आवश्यक है। अस्वस्थ व्यक्ति हमेशा कमजोरी महसूस करता है और आत्मविश्वास खो देता है। स्वस्थ रहने के लिए खेल में सक्रिय रुचि जरूरी है।

ये बातें राज्य सभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने स्टेडियम में उत्तर प्रदेश खेल महोत्सव के तत्वावधान में चल रही सांसद खेल स्पर्धा के चौथे दिन शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि लोगों में खेल का भाव जागृत करने के लिए सरकार व संगठन ने प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि खेलों के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने 11 खेल रत्न दिए। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोत्साहन का परिणाम रहा कि देश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स, राष्ट्रमंडल खेलों व ओलंपिक में स्वर्ण, कांस्य व रजत पदक लेकर देश का मस्तक ऊंचा किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, केंद्रीय मंत्री के पुत्र रोहन चौधरी, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, ओम प्रकाश पटेल, उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, अजीत कुमार, सत्येंद्र वर्मा, अरशे आजम, विंध्यवासिनी सिंह, श्यामकरन यादव, विवेक सिंह, विवेक कुशवाहा, आदर्श मिश्रा, बलराम यादव, अनिरुद्ध निराला, शेषनाथ यादव, रिजवान अहमद, अजीत पहलवान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed