फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sannata at Kraya kendra

क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, तैयारी भी अधूरी

Sat, 02 Apr 2022 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Sannata at Kraya kendra
क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, तैयारी भी अधूरी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में गेहूं की खरीद के लिए बनाए गए केंद्रों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। क्रय केंद्रों के प्रभारी केंद्रों पर मौजूद तो मिले, लेकिन खरीद को लेकर तैयारी अधूरी पाई गई। कुछ केंद्रों पर जहां इलेक्ट्रानिक कांटे खराब थे, वहीं कुछ केंद्रों पर बोरों की भी अनुपलब्धता पाई गई। सबसे बड़ी समस्या यह मिली कि जिस ई-पाप मशीन से खरीद की जानी है, वह अभी तक केंद्रों पर पहुंची ही नहीं है। जिले के विभिन्न केंद्रों पर शुक्रवार को पहले दिन खरीद की पड़ताल की गई तो तैयारी अधूरी दिखी।
साधन सहकारी समिति सिरसिया, सुबह 10 बजे
नौतनवां क्षेत्र के साधन सहकारी समिति सिरसिया खास में बनाए गए केंद्र पर बैनर, एक कांटा व पंखा ठीक पाया गया। यहां पर झरना टूटा हुआ मिला, नमी मापक यंत्र भी खराब था। केंद्र पर बोरे की अनुपलब्धता मिली। क्रय केंद्र प्रभारी नंदलाल ने बताया कि अभी बोरा व ई-पॉज मशीन प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंडी समिति परतावल, सुबह 10.30 बजे
परतावल स्थित मंडी समिति में बने खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर भी सिर्फ केंद्र प्रभारी पवन अग्रहरी उपस्थित रहे। किसानों के लिए पेयजल व्यवस्था यहां दुरुस्त है। दो कांटे क्रियाशील पाए गए, जबकि नमी मापक यंत्र खराब मिला। केंद्रों पर 1000 बोरों की उपलब्धता भी मिली। उन्होंने बताया कि अभी तक ई-पॉज मशीन प्राप्त नहीं हुई है। केंद्र पर बैनर लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएफ केंद्र चिउरहां, समय सुबह 11 बजे
नगर के पीसीएफ के क्रय केंद्र चिउरहां में बाहर एक ही कांटा नजर आया, जो खराब था। नमी मापक यंत्र भी खराब पाया गया। केंद्र पर बोरे नहीं थे, ई-पॉज मशीन तक की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो पाई थी। केंद्र पर बैनर लगा था, ई-पॉज मशीन का इंतजार है। केंद्र पर मौजूद प्रभारी अमरजीत यादव ने बताया कि समय रहते सभी तैयारी पूर्ण हो जाएंगी।
क्रय केद्र पिपरदेउरां, समय 11.30 बजे
नगर के पिपरदेउरा में स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर भी सन्नाटा पाया गया। केंद्र पर दो इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक यंत्र व 500 बोरो उपलब्ध था। बैनर लगा पाया गया। केंद्र पर झरना व पंखा भी ठीक हालत में मिला। पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। विपणन सहायक केंद्र पर मौजूद मिले। केंद्र प्रभारी सतीश ने ई-पॉज मशीन प्राप्त नहीं हो सका है।
केंद्रों पर यह उपलब्ध होनी चाहिए सामग्री
प्रत्येक केंद्र पर दो इलेक्ट्रानिक कांटा, एक नमी मापक यंत्र, डबल जाली का झलना, पावर डस्टर, पीने का पानी, किसानों के बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग, क्रेट्स व तिरपाल (बारिश के दृष्टिगत) की व्यवस्था अनिवार्य रुप से करनी होगी।
जिले में क्रय केंद्र खुल गए हैं। केंद्रों पर ई-पॉज मशीन एवं बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। अधूरी व्यवस्था को भी दुरुस्त कराने पर जोर है।

अखिलेश कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने निचलौल मंडी, मिठौरा व सदर के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर कांटे, नमी मापक यंत्र व बोरे की उपलब्धता मिली है। जहां पर कुछ कमी मिली है, उसे दुरुस्त कराने के लिए क्रय केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed