फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sanitation workers protested against the continuous issuance of traffic challans to motorcyclists.

Maharajganj News: सफाई कर्मचारियों ने लगातार हो रहे बाइक चालानों का किया विरोध

Tue, 23 Jun 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protested against the continuous issuance of traffic challans to motorcyclists.
सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को वाहन चालान की कार्रवाई के विरोध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ऋषभ दूबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर बताया कि नगर कोतवाली पुलिस की ओर से सफाई कर्मचारियों की बाइकों का लगातार चालान किया जा रहा है।
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सफाईकर्मी प्रतिदिन विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य करने के बाद नगर पालिका कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने तथा कार्य से संबंधित सूचनाएं देने आते-जाते रहते हैं। ऐसे में उनके वाहनों का 1000 से 2000 रुपये तक का चालान किया जा रहा है, जबकि अधिकांश कर्मचारियों का मासिक वेतन लगभग 11 हजार रुपये ही है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार चालान होने से उनके परिवार के भरण-पोषण पर गंभीर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


संघ ने आरोप लगाया कि मई और जून माह में करीब 20 से 30 नगर पालिका कर्मचारियों की मोटरसाइकिलों का चालान किया जा चुका है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष और आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश जारी कर सफाई कर्मचारियों के वाहनों का चालान रोके जाने की मांग की गई, ताकि सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो और कर्मचारी निर्बाध रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। इस दौरान सफाई नायक इंद्राशन, पूर्व अध्यक्ष कर्मचारी संघ चन्द्रिका, चालक मनीष कुमार, दुर्गेश खरबार, मुकेश भारती, दीपक गौड़, सुरेश कनौजिया, टिंकू, धर्मेंद्र, अमित सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed