फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sanitary workers honoured

विद्यार्थी परिषद ने रानी लक्ष्मीबाई की 191वीं जयंती पर 21 महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

Sat, 20 Nov 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
sanitary workers honoured
विद्यार्थी परिषद ने रानी लक्ष्मीबाई की 191वीं जयंती पर 21 महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला कमेटी ने शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई की 191वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। रघुनाथ गुप्ता के संयोजकत्व में जिले की सभी 12 नगर इकाइयों में कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। नगर पालिका परिसर में 21 महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरनाथ पासवान, तहसील प्रमुख डॉ. राहुल, वंदना तिवारी, साधना मद्धेशिया को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। फरेंदा नगर में अजीत चौबे व रानीपुर में अश्विनी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नर्स को सम्मानित किया। शिवम पांडेय के नेतृत्व में सिसवा नगर के प्रेमलाल सिंहानिया कन्या इंटर कालेज व निचलौल नगर में कार्यकर्ताओं ने विद्यालय में छात्राओं के बीच संगोष्ठी का आयोजन किया। विभाग प्रमुख डॉ. दिवाकर सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने वीरता और त्याग का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया था। रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान हमें हमेशा देशभक्ति का पाठ सिखाता रहेगा। जिला संगठन मंत्री संदीप स्वरूप, जिला संयोजक मयंक मणि त्रिपाठी, डॉ. विजयानंद मिश्र, तहसील प्रमुख डॉ. राहुल सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश तिवारी, राजकिशोर मणि त्रिपाठी, श्रेयांश उपाध्याय, सत्यजीत त्रिपाठी, गौरव तिवारी, अमन द्विवेदी, दुर्गेंदु मिश्रा, प्रभाकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed