फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sangat prayed for prosperity by performing Aarti of Guru Granth Sahib and showering flowers.

Maharajganj News: गुरु ग्रंथ साहिब की आरती एवं पुष्प वर्षा कर संगत ने की समृद्धि की कामना

Wed, 27 Aug 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sangat prayed for prosperity by performing Aarti of Guru Granth Sahib and showering flowers.
नौतनवा। नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिख समुदाय की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब का (स्थापना) पहला प्रकाश पर्व एवं पांचवे गुरु अर्जन देव की गुरुगद्दी दिवस मनाया गया। इसमें संगत के लोगों ने गुरुद्वारा में एकत्रित होकर विधि विधान के साथ आरती एवं पुष्प वर्षा कर मत्था टेका और सुख, शांति व समृद्धि बने रहने की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उत्तराखंड के पांवटा साहिब से आए भाई अर्जन सिंह एवं स्थानीय हजूरी रागी जत्था भाई दिगंबर व मोहन सिंह ने इस पर्व की विशेषता पर प्रमुखता से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन चौथे गुरु के बाद पांचवें गुरु के रूप में अर्जन देव जी को गुरु की उपाधि दी गई थी और उन्हें गद्दी पर बिठाया गया था। ज्ञानियों के जत्थे ने अपने कथा और कीर्तन के माध्यम से गुरु का गुणगान कर संगत को निहाल किया। साथ ही समाज की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। अंत में लंगर छक कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संगत के प्रधान मंजीत सिंह, परमजीत सिंह उर्फ बाबी, ज्ञानी मोहन सिंह, अमरिंदर सिंह, अनुप्रीत कौर, तजिंदर पाल उर्फ सोनू, ईश्वरप्रीत सिंह, समपट सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed