{"_id":"60dcb00e8ebc3ec20b218764","slug":"sanchri-roag-maharajganj-news-gkp400159554","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर भ्रमण कर तेज बुखार के मरीजों को चिह्नित करें आशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर भ्रमण कर तेज बुखार के मरीजों को चिह्नित करें आशा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर-घर भ्रमण कर तेज बुखार के मरीजों को चिह्नित करें आशा
आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। सदर सीएचसी सभागार में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें एक जुलाई से माह भर चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने पर चर्चा हुई। वहीं फरेंदा ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण दिया गया।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण कर तेज बुखार में मरीजों को चिह्नित कर उसकी सूचना सीएचसी को भेजें। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर लवली वर्मा ने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान सभी आशा घर घर भ्रमण करते समय कोविड नियमों का पालन करें। घर घर भ्रमण के दौरान स्टीकर लगाएं। लोगों को साबुन से हाथ धोने, फूल आस्तीन का कपड़ा पहनने से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दें। इस मौके पर सुधा वर्मा, शकुंतला, रामशीला, फुलवासी, मीरा, अर्चना रीता, चंद्रकांती, सरिता आदि मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के लिए बुधवार को ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण दिया गया। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि संचारी अभियान एक से 31 जुलाई और दस्तक अभियान 12 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा। संचारी अभियान में हर गांव में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, फॉगिंग,नाली की सफाई होनी है। दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता घर-घर भ्रमण कर बुखार के रोगियो के साथ ही खांसी तथा सांस लेने में परेशानी के लक्षण के रोगियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त करेंगी। इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी करना है। बीसीपीएम बबिता शर्मा ने कहा इस बार दस्तक कोविड प्रोटोकाल के तहत होगा। इस दौरान एडीओ पंचायत,शेखर यादव,धनंजय यादव,नरेंद्र यादव,अशोक चौरसिया,बबलू गुप्ता,उपेंद्र सहानी,महेंद्र कुमार,दिनेश आदि मौजूद रहे।