फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sanchi brings Ravana's devotion to Shiva alive on stage with Kathak

Maharajganj News: सांची ने कथक से मंच पर जीवंत की रावण की शिवभक्ति

Fri, 23 Jan 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sanchi brings Ravana's devotion to Shiva alive on stage with Kathak
सांची के शास्त्रीय नृत्य की प्रयाग के मंच पर धूम
विज्ञापन

संस्कृति विभाग से मिला था माघ मेले में प्रस्तुति का आमंत्रण
महराजगंज। 21 जनवरी की रात माघ मेला प्रयाग में सांस्कृतिक विभाग के मंच पर जिले की सांची (10) ने एक अलग छटा बिखेरी। सिसवां बाजार की सांची ने शिव तांडव पर कथक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान संस्कृति विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री से हस्ताक्षरित सम्मान पत्र देकर सांची को सम्मानित किया गया।

प्रयाग माघ मेला 2026 के सेक्टर तीन में यूपी संस्कृति विभाग की तरफ से कला संगम कार्यक्रम का आयोजन 20 व 21 जनवरी की रात हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों से पारंपरिक कला संस्कृति को संरक्षित करने वालों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति दी। जनपद के सिसवां की सांची अग्रवाल सबसे कम उम्र की कलाकार बनीं जिसने लखनऊ संस्कृति विभाग की टीम के साथ पहले अवधी नृत्य प्रस्तुत किया। फिर अकेले भी मंच संभालते हुए शिव तांडव पर कथक प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर उसे सम्मानित किया गया। सांची अपनी मां स्तुति के साथ आयोजन में प्रतिभाग के लिए गई थी। सांची को 2025 का राष्ट्रीय बाल पुरस्कार नई दिल्ली में मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed