फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Samples for 10 food items including coloured Kachri, Khoya and Paneer

Maharajganj News: रंगीन कचरी, खोवा और पनीर समेत 10 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

Sun, 09 Mar 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Samples for 10 food items including coloured Kachri, Khoya and Paneer
महराजगंज। होली में मिलावट करने वालों पर अंकुश लगाने में खाद्य सुरक्षा विभाग जुटा है। दूसरी ओर धंधेबाजों ने पहले से ही मिलावटी खाद्य पदार्थों को बाजार में उतार दिया है।
विज्ञापन

अब त्योहार करीब है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को 10 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। त्योहार बीतने के बाद इसकी रिपोर्ट आएगी, तब मिलावट वाली खाद्य सामग्री पूरी तरह से बाजार में बिक जाएगी।
विज्ञापन

फरेंदा कस्बे में एक मार्ट से नल्ली (रंगीन कचरी), मखाना व गुझिया (बेक ब्राउन ब्रांड) के नमूने लिए गए।
वहीं मिठाई बनाने वाले कारखाने का निरीक्षण कर चांदी वर्क युक्त छेना की मिठाई और कलाकंद, निराला नगर में डेयरी का निरीक्षण कर खोवा, पनीर और दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया। धानी ढाले पर किराने की दुकान से सरसों तेल व पेठा का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय, डाॅ. टीआर रावत ने बताया कि शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए टीम सक्रिय है। शनिवार को 10 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी तहसीलों में टीम जांच कर रही है। दुकानदारों को भी जागरूक किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed