फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Samman Nidhi...Farmers making rounds of banks and offices

Maharajganj News: सम्मान निधि... बैंक और दफ्तर का चक्कर लगा रहे किसान

Wed, 26 Jun 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi...Farmers making rounds of banks and offices
कृषि भवन सुकठिया में किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी प्राप्त करते किसान।
महराजगंज। पहली किस्त मिली है, इसके बाद से रकम खाते में नहीं आ रही है। पीएम किसान सम्मान निधि की रकम खाते में कब आएगी यह भी पता नहीं है। हर बार बाबू लोग बताते हैं कि कुछ दिन बाद चली जाएगी, लेकिन पता नहीं कब समस्या दूर होगी। अब शिकायत लेकर कहां जाउ़ं, किससे कहूं। कुछ समझ में नहीं आ रहा है। यह कहना है सुकठिया गांव के जितन प्रसाद का। करीब 15 दिन में एक बार उप निदेशक कृषि कार्यालय (डीडीएजी दफ्तर) में बने काउंटर पर जानकारी लेने जरूर आते हैं। उन्होंने बताया कि समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। गड़बड़ी कहां से हो रही है, पता नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, यह एक बानगी भर है, डीडीएजी दफ्तर में बने काउंटर पर रोजाना 50 से ज्यादा लोग कागजात लेकर दौड़ रहे हैं और हर बार उन्हें यही बताया जाता है कि उनके आवेदन में त्रुटि हो गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए अगर ऑनलाइन आवेदन कराए हैं तो स्टेटस चेक भी करा लें। वरना किस्त के इंतजार में रह जाएंगे और आवेदन को अपात्र की श्रेणी में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे ही करीब 100 ज्यादा मामले सिर्फ सदर तहसील में हैं। डीडीएजी कार्यालय परिसर में पेड़ के नीचे बैठे रामचंद्र ने बताया कि किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। यहां तो हर रोज किसान आते हैं। उनको कोई न कोई कमी होने की बात कह कर लौटा दिया जाता है। बैंक से लेकर ब्लॉक तक चक्कर लगाना पड़ रहा है। ई-केवाईसी में भी समस्या है। काउंटर से सटीक जानकारी नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

केस नंबर एक
अड्डा बाजार के बसंत ने बताया कि तीन किस्त की रकम मिल चुकी है। इसके बाद रकम आनी बंद हो गई है। जांच कराने आया था तो बताया गया की बैंक में पता करें। अब बैंक से पता करके आया हूं। यहां पता चल रहा है की सर्वर स्लो होने के कारण समस्या हो रही है।
-----------------
केस नंबर दो
लखिमा गांव के रहने वाले रामअधार कहते हैं कि वर्ष 2022 में आवेदन किया गया था। खाते में रकम आनी बंद हो गई है। अधिकारी कहते हैं कि यहां सब ठीक है। इनके हिसाब से बैंक में कोई समस्या होगी। बैंक में पता करने पर कमी के बारे में जानकारी नहीं हुई।
-----------------------
केस नंबर तीन
सोनवल गांव के शीतल प्रसाद ने बताया कि अब तक रकम नहीं मिली है। कमी कहां है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। समस्या का समाधान कहां होगा, समझ में नहीं आ रहा है। अब जरूरी प्रपत्रों की जांच करा रहा हूं।

-------------
केस नंबर चार
कोठीभार के रहने वाले कन्हैया प्रसाद कहते हैं कि दो किस्त के बाद ही सम्मान निधि की रकम आनी बंद हो गई। समस्या का समाधान कराने के लिए इधर-उधर भटक रहा हूं। ई-केवाईसी भी करा चुका है। मंगलवार को सर्वर धीमा होने के कारण कुछ पता नहीं चला सका।
----------------
समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। पात्रता के दायरे में आने वाले सभी किसानों को सम्मान निधि की रकम मिल रही है।
-रामशिष्ट, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed