{"_id":"65eda072b8b4990ac501217c","slug":"same-bricks-are-being-put-in-interlocking-road-outrage-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117534-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इंटरलॉकिंग सड़क में डाल रहें सेम ईंट, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इंटरलॉकिंग सड़क में डाल रहें सेम ईंट, आक्रोश
Sun, 10 Mar 2024 05:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 10 Mar 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के बजही गांव में ग्राम पंचायत की ओर से करीब 12 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें नीचे सेम ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। इससे भड़के ग्रामीणों ने रविवार को जिम्मेदारों की मनमानी से परेशान होकर मौके पर पहुंच विरोध जताया। कुछ लोगों के समझाने के बाद वापस लौट गए। इसके बाद मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।
बजही गांव निवासी जंत्री भारती, अमिंद्र भारती, सुनील कुशवाहा, राजाराम, बिट्टू, दुर्विजय कुशवाहा, नीरज, प्रिंस गुप्ता आदि ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायत की ओर से करीब 12 लाख रुपये की लागत से रामप्रीत के घर से पक्की सड़क तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें निर्माण कार्य कराने वाले जिम्मेदारों की ओर से मनमानी की जा रही है। क्योंकि निर्माण कार्य में जिम्मेदार बड़े पैमाने पर सेम ईंट का प्रयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं सड़क के दोनों ओर चलने वाली दीवार में भी दोयम ईंट का प्रयोग कर रहे हैं। जिम्मेदारों की मनमानी के चलते निर्माणाधीन सड़क निर्माण होने के कुछ दिन बाद ही टूट जाएगी। निर्माण कार्य में सेम ईंट प्रयोग करने का विरोध करने पर जिम्मेदार उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच करने की मांग की गई। वहीं इस संबंध में खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।