{"_id":"603a90d68ebc3ee94422cf0f","slug":"samadhan-divas-maharajganj-news-gkp386463117","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद का प्राथमिकता से करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद का प्राथमिकता से करें निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 40 शिकायर्तें आइं, इसमें से नौ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सदर कोतवाली में एसडीएम सदर साई तेजा सीलम की मौजूदगी में समस्याओं को सुना गया।
पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी ने चौक व निचलौल में जनसुनवाई की गई। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि राजस्व जुडे़ मामले में पुलिस टीम को साथ लेकर जाएं और मामले का निस्तारण करें। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि समाधान दिवस पर आने वाले प्रार्थना पत्र और उच्चाधिकारी से प्राप्त प्रार्थना पत्रों, जो भूमि विवाद संबंधित हो उसे प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। भूमि विवाद रजिस्टर एवं समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित किया जाए। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष छोटेलाल ने फरियादियों की फरियाद सुन समस्याओं को सुना। यहां कुल तीन मामले आए, इनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।