फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sallary cut of absent officers in sampurn samadahn diwas

संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर 13 अफसरों का रुकेगा वेतन

Mon, 08 Nov 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
sallary cut of absent officers in sampurn samadahn diwas
संपूर्ण समाधान दिवस में गैरहाजिर 13 अफसरों का रुकेगा वेतन
विज्ञापन

महराजगंज/नौतनवां। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले की सभी तहसीलों में जनसमस्याएं सुनी गईं। जिला स्तरीय समाधान दिवस नौतनवां तहसील में आयोजित हुआ। फरेंदा में 55 में 7, सदर में 27 में 3, नौतनवां में 83 में 9 एवं निचलौल तहसील में 17 मामलों में पांच का निस्तारण कर दिया गया। इस तरह संपूर्ण समाधान दिवस में आए 182 मामलों में 24 का निस्तारण हुआ। डीएम ने गैरहाजिर तेरह अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जिलाधिकार सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में नौतनवां तहसील में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारित मामलों में 76-77 प्रतिशत मामलों में खराब रेटिंग मिली थी। इसकी पुनरावृत्ति न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। शिकायतों का अंतिम समाधान संतोषजनक होना चाहिए। समाधान दिवस में गांधी चौक टैक्सी स्टैंड पर अवैध वसूली का प्रकरण सामने आने पर जिलाधिकारी ने ईओ नौतनवां से जवाब तलब किया। उन्हें बताया गया कि संलिप्त लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। आरोपी फर्म बीके कंस्ट्रक्शन का अनुबंध भी समाप्त कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में ऐसे प्रकरण दोबारा सामने न आए, वरना अधिशासी अधिकारी की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश भी दिया। नौतनवां विधायक अमन मणि त्रिपाठी, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी नौतनवां राम सजीवन मौर्य, क्षेत्राधिकारी नौतनवां केपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश
डीडीओ, परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, अधिशासी अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता विद्युत खंड नौतनवां, सीवीओ, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय का एक दिन का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश डीएम ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed