फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of two doctors absent from health fair withheld, explanation sought

Maharajganj News: आरोग्य मेले से नदारद दो डॉक्टर का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब

Wed, 04 Feb 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Salary of two doctors absent from health fair withheld, explanation sought
अनुपस्थित डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित किया गया
विज्ञापन

फार्मासिस्ट रमेश चंद्र गुप्ता एवं एएनएम सुनीता का भी वेतन रोका गया
महराजगंज। जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित विशेष टीम ने रविवार को विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो केंद्रों पर दो डॉक्टर व दो स्वाथ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन बाधित कर दिया गया है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोड़हवल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यहां तैनात डॉ. एसएन राम, फार्मासिस्ट रमेश चंद्र गुप्ता एवं एएनएम सुनीता अनुपस्थित मिले। वहीं लैब टेक्नीशियन गौरव साहू सीएल (आकस्मिक अवकाश) पर थे। केंद्र पर केवल वार्ड बॉय उपस्थित मिला। निरीक्षण के समय पीएचसी पर कोई भी मरीज मौजूद नहीं था जबकि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत ग्रामीणों को निशुल्क जांच व उपचार की सुविधा देने के लिए शिविर का आयोजन करना था।
विज्ञापन

इसके बाद विशेष टीम ने बजही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। यहां डॉ. सौरभ अनुपस्थित पाए गए। हालांकि फार्मासिस्ट मधुरेन्द्र, एएनएम मंजू मौर्या, लैब टेक्नीशियन सेवेश नाथ मिश्र एवं स्वीपर भोपाली उपस्थित मिले। बजही पीएचसी पर कुल ओपीडी मात्र एक रही। वहीं लैब जांच शून्य रही और एनसीडी (गैर संचारी रोग) से संबंधित सेवाएं भी शून्य पाई गईं, जिससे मेले की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लग गया। निरीक्षण करने वाली टीम में नामित पर्यवेक्षक डॉ. दयानंद सिंह ने दोनों पीएचसी की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनुपस्थित डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन बाधित कर दिया है। अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed