फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of three doctors who were absent during CMO's inspection has been withheld.

Maharajganj News: सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित रहे तीन डॉक्टरों का वेतन बाधित

Sun, 09 Aug 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Salary of three doctors who were absent during CMO's inspection has been withheld.
डॉक्टर सुशील गुप्ता का एक माह का वेतन बाधित, दो डॉक्टरों का एक-एक दिन का वेतन बाधित
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति और स्वास्थ्य केंद्रों पर मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अनुपस्थित तीन चिकित्सकों का वेतन रोकने का आदेश सीएमओ ने दिया।
जानकारी के अनुसार, सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी धानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. जमीला और डॉ. मोहम्मद खालिद अनुपस्थित रहे। ड्यूटी से गैरहाजिर मिलने पर दोनों चिकित्सकों का एक दिन का वेतन बाधित करने की कार्रवाई की गई। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी बृजमनगंज का भी निरीक्षण किया। यहां चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता अनुपस्थित रहे। सीएमओ के अनुसार सीएचसी बृजमनगंज का उन्होंने पहले भी निरीक्षण किया था। उस दौरान भी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता अनुपस्थित पाए गए थे। दो बार निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने उनका एक माह का वेतन बाधित करते हुए चिकित्सक से अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सकों की मौजूदगी बेहद जरूरी है। ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed