फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of three doctors, four LT and X-ray technician and one nurse withheld

Maharajganj News: तीन डॉक्टर, चार एलटी और एक्स-रे टेक्नीशियन, एक उपचारिका का वेतन बाधित

Thu, 10 Apr 2025 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 10 Apr 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Salary of three doctors, four LT and X-ray technician and one nurse withheld
महराजगंज। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले तीन डॉक्टर, चार एलटी और एक्स-रे टेक्नीशियन, एक उपचारिका वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला 12:05 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली का निरीक्षण किया। अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम सिंह मौके पर उपस्थित मिले। इमरजेंसी सेवा संचालित मिली। चिकित्सक, फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय ड्यूटी पर मिले। ओपीडी सेवा दोपहर 12 बजे तक थी, लेकिन लैब टेक्नीशियन की ओर से बायोकेमिस्ट्री जांच न किया जाना गंभीर लापरवाही मानी गई और उसका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

मिठौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार उपस्थित मिले, लेकिन अन्य कई चिकित्सक व कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। डॉ. अशोक कुमार (8 दिन) और डॉ. दयानंद सिंह (3 दिन) से अनुपस्थित हैं। इसके अलावा एक्स-रे टेक्नीशियन विवेकानंद, एलटी, प्रकाश पटेल और अंकित मिश्रा, और रविन्द्र अनुपस्थित रहे। उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अधीक्षक को कठोर चेतावनी दी। भविष्य में पुनरावृत्ति हुई तो प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी। इसके बाद उन्होंने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed