{"_id":"677ad7de10101abe790e3426","slug":"salary-of-seven-disrupted-clarification-sought-from-three-including-two-superintendents-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-139861-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सात का वेतन बाधित, दो अधीक्षक समेत तीन से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सात का वेतन बाधित, दो अधीक्षक समेत तीन से स्पष्टीकरण तलब
Mon, 06 Jan 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। एक सीएचसी पर पांच एलटी और क्षय रोग विभाग के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर और दूसरे सीएचसी पर दो एलटी, एक महिला चिकित्सक, एक बैम व एक बीपीएम अनुपस्थित मिले।
उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों समेत महिला चिकित्सक का एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिला क्षय रोग अधिकारी और दोनों अधीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान लैब टेक्नीशियन ममता जायसवाल, नंदनी जायसवाल, रामबेलाश प्रजापति, विवेक अग्रहरि, रामेश्वर और क्षय रोग विभाग में तैनात सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर नितीन कुमार अनुपस्थित मिले। उन्होंने कर्मियों का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद उन्होंने मेडिको लीगल कम्प्यूटराइज्ड कक्ष का निरीक्षण किया, जहां पर शासन के निर्देश के बावजूद भी कम्प्यूटराइज्ड मेडिको लीगल नहीं किया जा रहा है। इस पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई और दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगासार का औचक निरीक्षण किया। जहां पर सीएचओ गुलिस्तां शेख की ओर से टीबी रोगियों की जांच के लिए मिले लक्ष्य के अनुसार, सिर्फ दो लोगों की बलगम की जांच की गई। उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और स्पष्टीकरण मांगा। इसके अलावा सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि डॉ. रंजना मिश्रा, बैम वीरेंद्र और बीपीएम रविंद्र कई दिनों से बिना उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं अनुपस्थित चल रहे हैं।
इस पर उन्होंने चेतावनी दी और डॉक्टर, बैम और बीपीएम का एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उसके बाद सीएमओ ने लैब टेक्नीशियन कक्ष का निरीक्षण किया। जहां पर एलटी अनिमेश प्रकाश, सुधीर त्रिपाठी अनुपस्थित मिले। उन्होंने दोनों लैब टेक्नीशियन का एक-एक दिन का वेतन बाधित करते हुए सीएचसी अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है।