फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Salary of four accountants who were negligent was stopped

Maharajganj News: शिथिलता बरतने वाले चार लेखपालों का रोका वेतन

Mon, 24 Feb 2025 07:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Feb 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Salary of four accountants who were negligent was stopped
महराजगंज। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने शिथिलता बरतने वाले फरेंदा, निचलौल और नौतनवा के लेखपालों का वेतन रोक दिया है। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री में रुचि न लेने वाले चारों तहसीलों के 13 सीएससी की आईडी बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने फरेंदा के लेखपाल बलराम, निचलौल के फेकू प्रसाद, नौतनवा के दीपचंद और अंकित कुमार का वेतन रोकने के निर्देश संबंधित उप जिलाधिकारियों को दिए है।
विज्ञापन

इसी प्रकार उपनिदेशक कृषि की ओर से फार्मर रजिस्ट्री में शून्य प्रगति वाले दो एटीएम विनोद कुमार, मिठौरा और मनोज कुमार, फरेंदा का 10 दिन का मानदेय रोकने का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी की ओर से भी फॉर्मर रजिस्ट्री में खराब प्रदर्शन के लिए टिकुलहिया, छितौना, चैनपुर, बभनौली बुजुर्ग, शिकारपुर और घुघली बुजुर्ग के पंचायत सहायकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री सरकार की बेहद अहम परियोजना है और परियोजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला कृषि अधिकारी और संबंधित तहसीलदारों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं सहित किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त का लाभ प्राप्त होगा। अब तक करीब पांच लाख 29 हजार किसानों के सापेक्ष लगभग 02 लाख 04 हजार किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री हुई है। निचलौल तहसील में 48.55 प्रतिशत, महराजगंज में 41.65 प्रतिशत, फरेंदा में 36.77 प्रतिशत और नौतनवा में 23.58 प्रतिशत किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed