फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Saint Ganinath uplifted Madheshiya community

Maharajganj News: संत गणिनाथ ने मद्धेशिया समाज का किया उत्थान

Sun, 29 Sep 2024 07:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Sep 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Saint Ganinath uplifted Madheshiya community
महराजगंज। मद्धेशिया समाज के लोगों ने रविवार को संत बाबा गणिनाथ का पूजन कर गोरखपुर रोड स्थित एक पैलेस से शोभायात्रा निकाली। इस दौरान समाज के उत्थान को लेकर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में जिलाध्यक्ष राजेश्वर मद्धेशिया ने अपने समाज के शिक्षित, संगठित व नशामुक्त होने पर जोर दिया। कहा कि वैश्य समाज के लोग सदा से संतों को पूजते रहे हैं। धार्मिक भावना के साथ जुड़ने के साथ शिक्षा पर लगातार जोर दें। शिक्षा ही विकास की कड़ी है। इसलिए हमें शिक्षित समाज पैदा करने कि जरूरत है। पूर्वजों ने जो गलती की है। हम उस गलती को ना करें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लोगों को शिक्षित, संगठित व नशामुक्त होना ही होगा, जिससे वैश्य समाज के लोगों का स्तर ऊपर उठ सके। पूर्वजों ने अपने बच्चों को शिक्षा पर विशेष ध्यान न देते हुए केवल दुकानदारी पर ध्यान दिलाया, जिससे हम लोग शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक गुप्ता, संजय मद्धेशिया ने भी संगठित व शिक्षित समाज बनाने पर जोर दिया। कहा कि योग्य लोग संगठन बनाकर राजनीति में भी रुचि लें। ताकि राजनीति के क्षेत्र में भी हमारे समाज का स्थान सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर सतीश चंद्र, जवाहिर, शिवनाथ, अजय, राकेश, रामप्रकाश, कृष्णा, विजय, छोटे, नमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed