{"_id":"626c33106d3d0264f227d0a0","slug":"sagahan-misson-indradhanush-maharajganj-news-gkp435150074","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सघन मिशन इंद्रधनुष : तीसरे चरण में शत प्रतिशत होगा टीकाकरण
महराजगंज। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीसरे चरण में छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से टीका लगाया जाएगा। दो से 12 मई तक यह अभियान चलेगा। 3,831 गर्भवती और जन्म से दो वर्ष तक के 14,981 बच्चे टीकाकरण से वंचित हैं। इन्हीं को बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। अभियान के दौरान ईंट भट्टों पर काम करने वाले, चलवासी ( घुमंतू) का भी टीकाकरण होगा। 1,953 सत्र आयोजित कर टीका लगाया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान या अन्य कारणों से जो बच्चे व गर्भवती नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उन सभी के टीकाकरण के लिए शासन का दिशा-निर्देश है। सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 अभियान के तहत दो चरण का टीकाकरण पूरा हो चूका है। तीसरा चरण दो से बारह मई तक चलेगा। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की है कि टीकाकरण से वंचित लाभार्थी को सत्र स्थल पर ले जाकर टीकाकरण जरूर करवा लगवा लें।
--------------
300 एएनएम की अभियान में लगी ड्यूटी
डीआईओ ने बताया कि तीसरे चरण में चलने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 अभियान के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। अभियान में 300 एएनएम, 2,134 आशा, 1,316 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। पर्यवेक्षण के लिए 113 सुपरवाइजर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
---------
अभियान में लगेंगे यह टीके
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में जन्म के समय बीसीजी, पोलियो और हेपेटाइटिस बी, शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों को पेंटावैलेंट, रोटा वायरस , ओपीवी, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजिल्स रूबेला , विटाविन.ए, डीपीटी बूस्टर डोज, जेई बूस्टर डोज और डीपीटी बूस्टर ओपीवी और पीसीवी के टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा अभियान में गर्भवती को टीडी का टीका लगाया जाता है।
------------------
दो चरणों में टीकाकरण की उपलब्धि
-------------
पहला चरण सात से 15 मार्च
लाभार्थी --लक्ष्य-- उपलब्धि
0-2 वर्ष---11,975---12,957
गर्भवती-----3,499-----2,920
---------------------
दूसरा चरण चार से 12 अप्रैल
लाभार्थी----- लक्ष्य-----उपलब्धि
0-2 वर्ष---12,232------14,981
गर्भवती----2,876--------3,831