फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sadar CHC s X-ray Mashine stoped

स्वास्थ्य

Fri, 13 May 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sadar CHC s X-ray Mashine  stoped
एक्स-रे कराना है तो सदर सीएससी में मत आइए
विज्ञापन

महराजगंज। सदर सीएससी में करीब चार साल से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। लेकिन इसे बनवाने की जहमत जिम्मेदार नहीं उठा रहे हैं। यहां एक्स रे कराने के लिए मरीजों को निजी सेंटर या तीन किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। अब तो एक्स रे मशीन निष्प्रयोज्य हो चुकी है। यहां एक्स रे टेक्निशियन एवं अन्य स्टाफ की तैनाती है। सदर सीएचसी में आने मरीजों को एक्स रे कराने में परेशानी होती है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर क्षेत्र में 60 गांव आते हैं। 2, 16,169 आबादी को सेहतमंद बनाने की जिम्मेदारी सीएचसी पर है। यहां प्रसव समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन यहां एक्स रे की सुविधा उपलब्ध नहीं है। करीब चार साल से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदारों ने इसे दूर करने की जहमत नहीं उठाई। मरीजों को एक्स कराने के लिए जिला अस्पताल जाना पडता है, अगर वहां नहीं जाते हैं तो नीजी सेंटरों पर रकम देकर एक्सरे कराना पडता है।
विज्ञापन

--------------
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक्स रे की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अगर जल्दी एक्स रे कराना रहता तो नीजी सेंटर पर जाना पडता है। अगर सीएचसी में यह सुविधा रहती तो समस्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर जायसवाल, आजाद नगर
----------
जिला अस्पताल में एक्स रे कराने के लिए घंटों इंतजार करना पडता है, क्योंकि वहां भीड ज्यादा रहती है। जल्दी एक्स रे हो पाना संभव नहीं रहता है। सीएचसी में सुविधा नहीं रहने से जिला अस्पताल पर ही ज्यादा दबाव रहता है।
वरुण त्रिपाठी, शास्त्री नगर
------------
सस्ते एवं सुलभ इलाज के दावे खोखले सावित हो रहे हैं। सीएचसी पर बेहतर सुविधा मिलने की बात की जाती है, लेकिन हकीकत में यहां बदहाल व्यवस्था के बीच स्वास्थ्य सुविधा मिलती है।
अंकुर गुप्ता, हमीद नगर
-----------
करीब चार साल पहले यहां एक्स रे की सुविधा थी, लेकिन अब तो मशीन भी खराब हो गई है। शुरूआत में मशीन को बनवा दिया गया होता तो आज समस्या नहीं होती। समस्या के प्रति जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।

आशीष यादव, चौक बाजार
-------------------
एक्स रे मशीन का पार्ट्स नहीं मिलने के कारण बन नहीं पाया। अब मशीन को निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया। टेक्निशियन को जिला अस्पताल में संबद्ध कर दिया गया है। यहां जब नहीं मशीन मिलेगी तो सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
डॉ. केपी सिंह, अधीक्षक, सीएचसी सदर
------------------
संजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed