फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sabjee mandi Qurell - Case registerd on 55 people

सब्जी विक्रेता व पल्लेदारों के बीच हुए मारपीट में 55 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 31 Oct 2021 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sabjee mandi Qurell - Case registerd on 55 people
सब्जी विक्रेता व पल्लेदारों के बीच हुई मारपीट में 55 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। कस्बे के नवीन मंडी समिति में टमाटर भरे कैरेट से धक्का लगने की बात को लेकर सब्जी विक्रेता एवं पल्लेदारों के बीच शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट के मामले में पल्लेदार अनिल यादव की तहरीर पर पुलिस पांच नामजद एवं 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, गोलबंद होकर मारपीट कर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त करने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
शुक्रवार सुबह पल्लेदार अनिल यादव द्वारा टमाटर लदा कैरेट उतारने के दौरान सब्जी विक्रेता के यहां काम करने वाले गुड्डू को धक्का लग गया था। इसी बात को लेकर दो पक्षों में उपजा विवाद कहा सुनी व झड़प के बाद भीषण मारपीट में तब्दील हो गया था। इसमें आरोप के मुताबिक सब्जी विक्रेता के पक्ष की ओर से आए दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट कर आधा दर्जन पल्लेदारों को लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन

मामले में पीड़ित पल्लेदार अनिल यादव निवासी डगरपुरवा थाना परसामलिक ने नौतनवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुड्डू, सहत अली, रमजान, इमरान एवं हिरन तथा 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, गोलबंद होकर मारपीट करने, गाली व धमकी देने तथा अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त करने (7 सीएलए एक्ट) की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपितों की शिनाख्त कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed