फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rs 32 lakh received for the marriage of 160 poor daughters

Maharajganj News: 160 गरीब बेटियों की शादी के लिए मिले 32 लाख रुपये

Sun, 28 Jul 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Jul 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Rs 32 lakh received for the marriage of 160 poor daughters
महराजगंज। चालू वित्त वर्ष में पिछड़ा वर्ग की 160 गरीब बेटियों की शादी के लिए 32 लाख रुपया अनुदान लाभार्थियों के खाते में भेजा गया है। पूरे वर्ष में 855 बेटियों की शादी कराने का लक्ष्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को मिला है। जिसके सापेक्ष 428 बेटियों की शादी के लिए 85.60 लाख का बजट शासन से मिला है। 160 लाभार्थियों को धनराशि भेजे जाने के बाद 80 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसका सत्यापन कर लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में प्राप्त आवेदन को निस्तारित करते हुए 160 गरीब बेटियों की शादी के लिए वधु के खाते में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने 32 लाख रुपया भेज दिया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक को छोड़कर) की गरीब बेटियों की शादी के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से शादी अनुदान योजना संचालित है। शासन स्तर से चालू वित्त वर्ष में 855 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष में आवेदक की आय सीमा को बढ़ाकर एक लाख रुपया कर दिया गया है। इसके पहले ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र के आवेदक की वार्षिक आय सीमा 56,460 रुपया निर्धारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना की पात्रता शर्तें
योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक को जनपद का स्थायी निवासी होना चाहिए। कन्या की आयु 18 वर्ष वहीं वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। आवेदक व बेटी (जिसकी शादी हो) के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक हो। आवेदक शादी के 90 दिन पहले व 90 दिन बाद आवेदन कर सकते हैं।


जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 160 गरीब बेटियों की शादी के लिए 32 लाख रुपया दिया गया है। पूरे वर्ष में पिछड़ा वर्ग की 855 शादियां करायी जानी है। 80 आवेदन का सत्यापन कराकर वधु के खाते में अनुदान की धनराशि भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed