{"_id":"64949a3509643640bd044886","slug":"rs-25-crore-proposal-passed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-571-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घुघली नगर पंचायत की पहली बैठक में 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घुघली नगर पंचायत की पहली बैठक में 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास
Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत घुघली में बोर्ड की बैठक को संबोधित करते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया।संवाद
सेवा प्रदाता कंपनी का टेंडर निरस्त करते हुए नया टेंडर जारी करने पर सहमति बनी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। घुघली नगर पंचायत की पहली बैठक में सभासदों के प्रस्ताव पर करीब 25 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। नगर पंचायत की सेवा प्रदाता कंपनी का टेंडर निरस्त करते हुए नया टेंडर जारी करने पर सहमति बनी।
बैठक में सभासदों ने प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए आरओ की स्थापना, पुराने शौचालय की मरम्मत कराने पर प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव में यह भी पास किया गया कि कुछ जगहों पर नए शौचालय और यूरिनल की स्थापना कराई जाय। मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाय। बैकुंठी घाट का सुंदरीकरण, आरसीसी रोड, विवाह भवन को दुरुस्त करने पर भी सहमति बनी।
सदर विधायक जयमंगल कनौजिया का स्वागत नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बुके देकर किया। एजेंडे को अधिशासी अधिकारी कन्नू प्रिया शाही ने सदन में रखा। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि घुघली नगर पंचायत का विकास मिलजुल कर किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि घुघली की जनता को विश्वास दिलाया कि नगर के विकास के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा। इस दौरान थानाध्यक्ष नीरज राय , चतुर्भुजा सिंह, निहाल सिंह, मानसिंह, राजेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, चंदन सिंह, दीपक यादव, शंभू कनौजिया, भगवंत सिंह, नागेंद्र सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।