फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Royal Cricket Club defeated I Smart Club

Maharajganj News: रॉयल क्रिकेट क्लब ने आई स्मार्ट क्लब को हराया

Sun, 04 Aug 2024 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Aug 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
Royal Cricket Club defeated I Smart Club
महराजगंज। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन महराजगंज के तत्वावधान में आई मार्ट क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब बहादुर के बीच कोल्हुई में मैच हुई। आयोजक कुलदीप मणि ने बताया कि रॉयल क्रिकेट क्लब ने 40 रनों से आई स्मार्ट क्रिकेट क्लब को पराजित किया।
विज्ञापन

रॉयल क्रिकेट क्लब में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 133 रनों का लक्ष्य रखा। रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए संदीप ने 54, शोएब ने 22, रहमान एवं रोहित ने क्रमश: 17-17 रनों का योगदान दिया। आई मार्ट क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए यासीन ने एवं मनोज ने 2-2 विकेट और शिवांश एवं रहमान ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

133 रनों का पीछा करने उतरी आई मार्ट क्रिकेट क्लब निर्धारित 16 ओवर के खेल में मात्र 15.4 ओवर खेल के 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी। आई मार्ट क्रिकेट क्लब की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए शिवांश ने 40, हरीश 27, मनोज ने 17 एवं साहिल ने 9 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल क्रिकेट क्लब बहादुरी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए संदीप एवं अजीत ने 2-2 विकेट, रोहित एवं शोएब ने क्रमशः 1-1 विकेट प्राप्त किया। संदीप ने अपने बल्ले से 51 रनों का योगदान और गेंदबाजी करते हुए दो विकेट प्राप्त किया। संदीप को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिषेक, मनोज एवं फजल खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed