{"_id":"6729387a495676c1ee00cdac","slug":"route-plan-of-buses-will-be-updated-on-the-board-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134942-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोर्ड पर अपडेट होगा बसों का रूट प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोर्ड पर अपडेट होगा बसों का रूट प्लान
Tue, 05 Nov 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। ट्रेनों की तर्ज पर अब आने-जाने वाली बसों की जानकारी भी यात्रियों को आसानी से मिल जाएगी। परिवहन निगम की बसें डिपो से किस रूट पर कब जाएंगी, बाहरी डिपो से आने वाली बस डिपो से कितने बजे रवाना होगी, इसकी जानकारी के लिए पेपर बोर्ड के साथ डिजिटल बोर्ड पर भी अपडेट होती रहेगी। क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देश क्रम में जिले की महराजगंज व सोनौली डिपो में व्यवस्था की दिशा में कार्य 10 नवंबर के बाद लागू करने की तैयारी है।
महराजगंज व सोनौली डिपो के अंतर्गत 123 निगम व अनुबंधित बसों का संचालन किया जाता है। बस यात्रियों के लिए डिपो परिसर को सुविधाओं से लैस किया गया है। इससे अगर यात्री किसी रूट के लिए बस का इंतजार कर रहे हों तो उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यात्रियों के लिए यह दिक्कत बनी हुई थी कि किस रूट पर कौन सी बस कब जाएगी और बाहरी डिपो की कौन सी बस कब जाएगी। इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था। डिपो के पूछताछ केंद्र पर उसी बस की उद्घोषणा की जाती जो निकलने वाली होती है। यह जानकारी नहीं मिलती थी कि संबंधित रूट पर अगली बस कब जाएगी। बसों के बारे में जानकारी यात्री बस स्टेशन के आसपास की दुकानों से पूछते थे। लेकिन अब क्षेत्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार डिपो पर पेपर बोर्ड के माध्यम से बसों का रूट दर्शाया जाएगा। साथ ही डिपो पर लगी डिजिटल स्क्रीन पर बसों के आने-जाने के समय के बारे में सूचना अपडेट होती रहेगी। इसके लिए डिपो पर एक कर्मी की व्यवस्था अलग से रहेगी जो इस दायित्व का निर्वहन करेगा।
महराजगंज डिपो के एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि प्रधान कार्यालय से मिले निर्देश के क्रम में बसों के आने-जाने का समय व बाहरी डिपो की बसों की जानकारी साधारण व डिजिटल माध्यम से बस स्टेशन पर उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है, शीघ्र ही इसे प्रभावी कर दिया जाएगा।