फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Round of allegations and counter-allegations continues; examination being conducted in the presence of police

Maharajganj News: आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी पुलिस की मौजूदगी में हो रही परीक्षा

Thu, 12 Dec 2024 12:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 12 Dec 2024 12:55 PM IST
विज्ञापन
Round of allegations and counter-allegations continues; examination being conducted in the presence of police
महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक के नाम पर छात्र-छात्राओं से 50 रुपये शुल्क लेने का आरोप कॉलेज प्रशासन पर है।
विज्ञापन

वहीं कॉलेज प्रशासन इसे सिरे से खारिज कर रहा है। दूसरी ओर विरोध करने के दौरान हुए छात्रों का उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा जा रहा है। बुधवार को काॅलेज गेट पर पुलिस का पहरा रहा। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शिवम नाथ शर्मा ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले महाराजगंज के जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में वहां के छात्र-छात्राओं से बायोमेट्रिक के नाम पर वसूले जा रहे शुल्क, जो पूरी तरह अवैध है, उसका विरोध वहां के छात्रों द्वारा किए जाने पर वहां के कॉलेज प्रशासन द्वारा जो अमानवीय व्यवहार किया गया वो बेहद निंदनीय है और इसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाराजगंज घोर निंदा करती है और इस प्रकरण में कॉलेज प्रशासन द्वारा वहां अध्ययनरत छात्रों के ऊपर जो भी आरोप लगाया जा रहे हैं,वह बिल्कुल निराधार है। किसी भी छात्र के ऊपर किसी भी प्रकार का एफआईआर पंजीकृत नहीं होना चाहिए। यदि कॉलेज प्रशासन ऐसा करता है तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed