{"_id":"5d3f3bf98ebc3e6cb713ca0e","slug":"roit-in-two-group-maharajganj-news-gkp315774610","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की मारपीट, पांच लहूलुहाऩ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों की मारपीट, पांच लहूलुहाऩ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, पांच लहूलुहान
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव टिकुलीहिया के टोंगरी में रविवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के पांच लोग लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र निचलौल में भर्ती कराया, जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायल पक्ष के पीड़ित मोहन गौंड़ ने पुलिस को बताया कि ग्राम सभा की जमीन से 316 हेक्टेयर भूमि पट्टा पर मिला है। जिस पर वह आवास बनाकर रहते हैं। कुछ लोग जमीन पर कब्जा करा रहे थे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच रविवार की देर रात आरोपी गोलबंद होकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस घटना में मोती, सूर्य प्रताप, मोहन, सुखराम व ऊषा देवी को गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस संबंध में इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।