{"_id":"5fe49b378ebc3e3fbd5a7f02","slug":"robbery-in-lekhpal-and-naib-nazir-s-residence-maharajganj-news-gkp378124313","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल और नायब नाजिर के आवास में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल और नायब नाजिर के आवास में चोरी
विज्ञापन
लेखपाल और नायब नाजिर के आवास में चोरी
नौतनवां। तहसील मुख्यालय पर कार्यरत लेखपाल श्रीराम गुप्ता व नायब नाजिर राजेंद्र गुप्ता के तहसील परिसर में स्थित सरकारी आवास में बुधवार की रात चोरी हो गई।
नायब नाजिर के घर से चोर बर्तन तथा लेखपाल के आवास का ताला तोड़कर कमरे से मोबाइल फोन उड़ा लिए। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। लेखपाल श्रीराम गुप्ता ने बताया कि दोनों कमरों के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था और घर के अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि कई जरूरी फाइल व अभिलेख कमरे के बाहर फेंक दिए गए थे। मोबाइल फोन चोरी हुआ है। नायब नाजिर ने बताया कि आंगन में रखा बर्तन लेकर चोर फरार हो गए। थानाध्यक्ष छोटेलाल का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। संवाद