{"_id":"6245e8b8cb28a611885165e1","slug":"robbery-busted-in-jewelery-shop-two-accused-arrested-maharajganj-news-gkp4317500182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी की दुकान में हुई लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरी की दुकान में हुई लूट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

महराजगंज। श्यामदेवरवा थाना क्षेत्र परतावल कस्बे के ज्वेलरी शॉप में 23 मार्च की हुई लूट में शामिल दो आरोपियों को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को बनरहवा पुल के निकट से चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन खरीदने की बात करते हुए दो आरोपी शॉप से लूट कर फरार हो गए थे। जिस मामले में स्थानीय पुलिस आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। इस बीच श्यामदेवरवा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बरनहवा पुल के निकट पहुंची। पनियरा की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आते दिखे। जिन्हें टीम ने रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगे। वहीं संदिग्ध होने पर टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो गिरफ्तार दोनों युवकों ने अपना नाम ज्ञानचंद निवासी जोगिया चौराहा वार्ड नम्बर 168 थाना जोगिया उदयपुर जिला सिद्धार्थनगर व महेश निवासी नगर पालिका सिद्धार्थनगर मोहल्ला बुद्धनगर वार्ड नम्बर 15 जिला सिद्धार्थनगर बताया। दोनों ने बताया कि सोने चांदी को कुशीनगर व बिहार में बेचने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपी महेश ने बताया कि सोने की चेन को परतावल में जेवलर्स के वहां से 23 मार्च को चोरी किया था। दोनों के पास से सोने की पांच चेन, एक सोने का टुकड़ा, दो मोबाइल, एक मोटरसाइकिल, तीन हजार चार सौ 50 रुपये की रकम नगद बरामद हुई।