{"_id":"66b008c447831a4c53089c14","slug":"roadways-bus-trips-increased-on-local-routes-relief-to-passengers-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128341-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लोकल रूटों पर बढ़े रोडवेज बस के फेरे, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लोकल रूटों पर बढ़े रोडवेज बस के फेरे, यात्रियों को राहत
Mon, 05 Aug 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज डिपो इस वक्त चालकों की कमी से जूझ रहा है। इसके बाद भी यात्रियों की परेशानियों और त्योहार के सीजन को देखते हुए लोकल रूटों पर बस के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। वहीं लखनऊ तक जाने वाली जनरथ की बस भी अनियमित चल रही है।
महराजगंज डिपो में 59 बसें हैं। महराजगंज डिपो से पहले पनियरा के लिए बस नहीं चलती थी, लेकिन अब दो बसें संचालित हैं। साथ ही पनियरा से कैंपियरगंज-मेंहदावल, संतकबीरनगर और बस्ती होते हुए अयोध्या जाने वाली बस से भी डिपो को लाभ मिला है। पिछले सप्ताह से यह सेवा शुरू हुई है। कैंपियरगंज पहुंचते-पहुंचते बस फुल हो जा रही है।
मार्ग पर आगे अयोध्या तक सवारी बैठाने की जरूरत नहीं रहती। इसी प्रकार फरेंदा, बृजमनगंज, लक्ष्मीपुर रोड पर पांच बसों का संचालन हो रहा है। इसके अलावा डिपो से पड़रौना, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर सहित आठ अन्य जनपदों के लिए सीधी बस सेवा मिले इसके लिए विभाग फाइल तैयार करा रहा है। अगर सिद्धार्थनगर अथवा पड़रौना के लिए सीधी बस सेवा शुरू होती है तो यात्रियों को जगह-जगह बस बदलने की दिक्कत से छुटकारा मिल जएगी।
विज्ञापन
रविवार को डिपो पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया। बसें पर्याप्त हैं। लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। थोड़ी दिक्कत चालकों की है। उनकी भर्ती के लिए चार माह का समय मिला है। इसके बाद रोडवेज की व्यवस्था बेहतर मिलेगी।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम