फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roadways bus got stuck in the mud at the station premises; pulled out using a tractor.

Maharajganj News: स्टेशन परिसर में कीचड़ में धंसी रोडवेज बस, ट्रैक्टर से निकाला गया

Thu, 30 Jul 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus got stuck in the mud at the station premises; pulled out using a tractor.
फोटो परिचय: निचलौल बस स्टेशन परिसर में कीचड़ में फंसी रोडवेज बस को ट्रैक्टर की सहायता से बाहर न
निचलौल बस स्टेशन की बदहाल व्यवस्था पर यात्रियों में रोष, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन

निचलौल। नगर स्थित बस स्टेशन की बदहाल स्थिति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। बरसात के चलते बस स्टेशन परिसर पूरी तरह कीचड़ से भर गया है। मंगलवार शाम यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस परिसर में कीचड़ में फंस गई, जिसे काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय व्यवस्था और जिम्मेदारों की कार्यशैली पर लोग सवाल उठ रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस के फंस जाने से यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में कई यात्रियों को कीचड़ में उतरकर दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। नगर पंचायत निचलौल निवासी विनोद यादव ने बताया कि निचलौल बस स्टेशन क्षेत्र का प्रमुख परिवहन केंद्र है, जहां से प्रदेश और देश के विभिन्न स्थानों के लिए बसों का संचालन होता है। इसके बावजूद बस स्टेशन की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। परिसर में फैले कीचड़ के कारण यात्रियों के फिसलकर घायल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

यात्री बिंदेश कुशवाहा ने बताया कि बारिश के दिनों में बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। सड़क पर खड़े रहने से दुर्घटना का डर बना रहता है जबकि परिसर में कीचड़ के कारण चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री सुभाष कसौधन, शैलेश कुशवाहा, तूफानी साहनी, रमेश गुप्ता, नागेंद्र कुशवाहा, ऋषिकेश यादव, राजू साहनी और शकीबुन निशा ने बताया कि बस स्टेशन के आधुनिकीकरण और नए भवन के निर्माण की योजना लंबे समय से लंबित है। उनका कहना है कि स्थायी निर्माण होने तक यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल मिट्टी भराई, जल निकासी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जानी चाहिए।
समाचार लिखे जाने तक बस स्टेशन पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला, जिससे इस संबंध में उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed