{"_id":"6592d331376d2f8fea0e8546","slug":"roads-filled-with-drain-water-without-rain-increasing-problems-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12900-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना बारिश के ही सड़कों पर भरा नाली का पानी, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना बारिश के ही सड़कों पर भरा नाली का पानी, बढ़ी परेशानी
Mon, 01 Jan 2024 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Jan 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागापार। सदर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत बागापार टोला शंकरपुर में गंदगी के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। गंदे नाली के पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर गंदगी फैली हुई है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो वर्षों से वे इस समस्या को झेल रहे हैं। जलभराव से पीडब्ल्यूडी की सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
बागापार के शंकरपुर टोले की आबादी करीब 1500 है। गांव में शायद ही कोई कच्चा मकान हो, लेकिन उसके बाद भी गांव के हालात बदतर हैं। गांव की सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीण उमेश राय, रियासत अली, शेर खान, बदरे आलम, आशिक अली, अवधेश राय, लियाकत, अरमान अली ने बताया कि गंदे पानी के सड़क पर फैलने के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा है।
अपनी समस्या को लेकर बीडीओ के पास गए थे। उन्होंने आश्वासन दिया कि सफाई कराएंगे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो सका। नाली पिछले कई वर्षों से इसी हालात में है। कई बार इसकी शिकायत एसडीएम से की, लेकिन समाधान नहीं हो सका। ग्राम सचिव को भी अवगत कराया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका। गंदगी के कारण गांव के सभी लोग परेशान हैं। बीमारियां भी बढ़ी हैं। अधिकारी इसकी ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। बीडीओ डाॅ. चंद्रशेखर कुशवाहा का कहना है कि एडीओ पंचायत को गांव में भेजकर मौके की स्थिति की जानकारी कराएंगे। ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।