फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Roads caked in mud after just light rain; trouble to mount during the monsoon.

Maharajganj News: हल्की बारिश में ही कीचड़ से सन गईं सड़कें, मानसून में बढ़ेगी परेशानी

Fri, 12 Jun 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Roads caked in mud after just light rain; trouble to mount during the monsoon.
मानसून करीब आने से बढ़ी वार्डवासियों की चिंता, जलभराव से होगी परेशानी
विज्ञापन

जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका ने बनाया क्विक रिस्पांस टीम
महराजगंज। बुधवार की रात और सुबह हुई बारिश में ही कई वार्डों की सड़कें कीचड़ से सन गईं। इस वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव की समस्या से परेशान लोग नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मामूली बारिश में जब यह हाल है तो चार दिन बाद मानसूनी बारिश होने पर क्या हाल होगा।

बृहस्पतिवार की दोपहर में नगर के गांधी नगर, आजाद नगर, बिस्मिल नगर, बैकुंठपुर, शास्त्री नगर तथा सिविल लाइंस वार्ड के कुछ हिस्सों में जलभराव दिखा। सिविल लाइंस में पुलिस आवास के पीछे वाली गली में पानी लगा था। वहां मिले अजीत, दुर्गेश, नदीम और अविनाश ने बताया कि नगर पालिका द्वारा जल निकासी की बेहतर व्यवस्था नहीं की गई है। हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश होने पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन

वहीं बिस्मिल नगर में जगह-जगह सड़क पर पानी लगा दिखा। सड़क का निर्माणाधीन होने के कारण कीचड़ से सड़क पूरी तरह से सनी नजर आई। वहीं से गुजर रहे राहगीर संजय कुमार ने बताया कि थोड़ी ही बारिश में यह हाल है तो मानसून की बारिश में तो भगवान ही मालिक है। उन्होंने कहा कि हल्की बारिश होने पर भी कई सड़कें तालाब का रूप ले लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांधी नगर की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। वहां पर भी सड़क पर पानी जमा दिखा। गांधी नगर निवासी सूरज, सुग्रीव यादव और गणेश शर्मा ने बताया कि वर्षों पहले सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन जल निकासी के लिए नाली नहीं बनाई गई। अभी हल्की बारिश में ही पानी भर गया है। बारिश के समय यह दिक्कत और बढ़ जाती है। लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। इस संबंध में कई बार नगर पालिका से शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका हर वर्ष बारिश शुरू होने के बाद ही सक्रिय होती है। नालियों की सफाई और जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाने का कार्य तब शुरू किया जाता है, जब जलभराव की स्थिति गंभीर हो जाती है।
स्पीकअप
बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है। बृहस्पतिवार को भी लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई बार नगर पालिका में शिकायत किया गया। साथ ही आईजीआरएस भी किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
-राहुल यादव, गांधी नगर
-------------------

बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है जिसके कारण आने-जाने में दिक्कत होता है। घरों में पानी के रास्ते कीड़े मकोड़े आते है और पानी सड़ने के बाद बदबू आता है। बुधवार की रात बारिश के बाद भी सड़कों पर पानी लगने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।

-एजाज, सिविल लाइन
वर्जन

जलभराव से प्रभावित वार्डों को चिह्नित कर कार्ययोजना तैयार की गई है। बिस्मिल नगर, आजाद नगर, गांधी नगर और सिविल लाइंस वार्ड को जलभराव से मुक्त कराने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई है। मड पंप, सक्शन मशीन और क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

-आलोक कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed