फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Road will be built from Baida Dalit Basti to Madhonagar

Maharajganj News: बैदा दलित बस्ती से माधोनगर तक बनेगी सड़क

Wed, 24 Sep 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Road will be built from Baida Dalit Basti to Madhonagar
महराजगंज। पनियरा ब्लॉक के बैदा दलित बस्ती से माधोनगर संपर्क मार्ग को जोड़ने के लिए जल्द ही पक्की पिच सड़क बनेगी। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क को अपनी कार्ययोजना में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस परियोजना के तहत डीपीआर तैयार की जाएगी, जिसके बाद इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। परियोजना पर अनुमानित लागत एक करोड़ 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विकास खंड पनियरा के बैदा दलित से माधोनगर तक की यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। वर्तमान में इस मार्ग पर आवागमन की स्थिति ठीक नहीं है। विभाग का कहना है कि स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रामीण घनश्याम प्रसाद व रामकेवल ने कहा कि पक्की सड़क बनने से बच्चों को स्कूल जाने में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता देवेंद्र मणि ने बताया कि बैदा दलित बस्ती से माधोनगर संपर्क मार्ग को जोड़ने के लिए जल्द ही पिच सड़क बनेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed