{"_id":"6592cd18f8d4ab98280e5499","slug":"road-demolished-to-lay-pipes-causing-problems-in-traffic-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12910-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पाइप बिछाने के लिए तोड़ दी सड़क, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पाइप बिछाने के लिए तोड़ दी सड़क, आवागमन में परेशानी
Mon, 01 Jan 2024 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Jan 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
परतावल। ग्राम पंचायत बेलराई में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइप की वजह से ग्राम सभा की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विभागीय अधिकारियों से लेकर ठेकेदार से ग्रामीण सड़क दुरूस्त कराने की मनुहार कर रहे हैं, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है। शासन के निर्देश के बावजूद भी हर घर जल पहुंचाने की मुहिम रफ्तार नहीं पकड़ रही है।
गांव-गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें तो खोदकर छोड़ दी गईं, लेकिन अभी तक न तो लोगों के घर तक पानी पहुंचा और न ही सड़कें ही दुरुस्त हुईं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पाइप लाइन के लिए खोदकर छोड़ी गईं सड़कों से आवागमन करना मुश्किल हो चुका है।
सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी पहुंचाने के लिए ग्राम पंचायत बेलराई में पानी की टंकी व पाइप लाइन बिछाने का कार्य तीन माह पहले से कराया जा रहा है। पानी की टंकी तो नहीं बन सकी, लेकिन पाइप लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने लाखों रुपये से बनी सीसी सड़क को ध्वस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान कुसुम कन्नौजिया ने बताया कि जो सड़कें खोदी गई हैं, उससे गांव में वाहन आने जाने में दिक्कत हो रही है। पूरे गांव की सड़कें ध्वस्त कर दी गई हैं जो कि लाखों रुपये की लागत से बनी थीं। ग्रामीण मनोज, महेन्द्र यादव, प्रमोद यादव, परमेश, राम अशीष, कोईल प्रसाद ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन
जल निगम के अवर अभियंता प्रदीप चौरसिया ने बताया कि सीसी सड़कों का मरम्मत कराना हमारे प्रस्ताव में नहीं है। अन्य जो भी सड़कें क्षतिग्रस्त उसे टेस्टिंग के बाद मरम्मत करा दी जाएगी। निर्माण कार्य पूर्ण करने का समय एक वर्ष का है। समयानुसार कार्य करा दिया जाएगा।