फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Road caves in near Daune Bardghat, halting traffic on Kathmandu route

Maharajganj News: दाऊने बर्दघाट के पास सड़क धंसी, काठमांडो मार्ग पर यातायात ठप

Wed, 31 Dec 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Road caves in near Daune Bardghat, halting traffic on Kathmandu route
दाऊने बर्दघाट के पास सड़क धंसी, काठमांडू मार्ग पर यातायात ठप। 
फंसे यात्रियों ने निर्माण एजेंसी और स्थानीय प्रशासन से जल्द सड़क बहाल कराने की मांग की
विज्ञापन

सोनौली। नेपाल के दाऊने बर्दघाट क्षेत्र में काठमांडो जाने वाली निर्माणाधीन सड़क के धंस जाने से मंगलवार शाम से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क स्लिप होने के कारण सैकड़ों मालवाहक ट्रक और बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक पहाड़ी मार्ग पर फंस गए हैं। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच फंसे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मार्ग बंद होने से लौटने का कोई वैकल्पिक रास्ता भी नहीं है। घंटों से वाहन जाम में खड़े हैं। यात्रियों के पास खाने-पीने और ठहरने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। आसपास की दुकानों में खाद्य सामग्री सीमित होने से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्र होने के बावजूद प्रशासन की ओर से अलाव या अन्य ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मजबूरी में यात्री टायर और लकड़ियां जलाकर रात काट रहे हैं। खुले आसमान के नीचे तापमान गिरने से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। फंसे यात्रियों ने निर्माण एजेंसी और स्थानीय प्रशासन से जल्द सड़क बहाल कराने की मांग की है। देर रात तक राहत कार्य शुरू होने को लेकर कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिल सकी। मार्ग के बाधित होने से नेपाल के आंतरिक यातायात के साथ भारत-नेपाल के पर्यटन और व्यापार पर भी असर पड़ा है। दाऊने पुलिस इंस्पेक्टर ज्ञान प्रसाद काफले ने बताया कि राहत बचाव कार्य चल रहा है जल्द रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed