{"_id":"6a19fad09cd75ada230c239c","slug":"road-accidents-claim-40-percent-fewer-deaths-in-april-compared-to-2025-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178266-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अप्रैल में 2025 की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में 40 प्रतिशत कम मौत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अप्रैल में 2025 की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में 40 प्रतिशत कम मौत का दावा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, जनपद में 11 से घटकर छह रह गए ब्लैक स्पॉट
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, उनके कारणों, चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स की स्थिति तथा उन पर किए गए सुधारात्मक कार्यों सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने विगत माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं तथा उनमें हुई मृत्यु के मामलों की जानकारी ली। अप्रैल माह में वर्ष 2025 की तुलना में वर्ष 2026 में 40 प्रतिशत की कमी आने पर प्रसन्नता व्यक्त की और आगे माह में भी इस स्थिति को बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना अत्यंत गंभीर विषय है और इनको रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर शीघ्र सुधारात्मक कार्य सुनिश्चित किए जाएं। इन स्थलों पर साइन बोर्ड, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप, स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक एवं कैट लाइट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, जिससे तीव्र मोड़ों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान आसानी से हो सके। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण (प्रांतीय खंड) ने बताया कि ब्लैक स्पॉट की संख्या जनपद में 11 से घटकर छह रह गई है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने हाईवे से जुड़े संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि संपर्क मार्गों से आने वाले वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अधिशासी अभियंता राजकुमार मिश्रा, सहायक परिवहन अधिकारी मनोज सिंह, डीआईओएस प्रदीप शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।