फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   River water recedes from Sohgibarwa, troubles continue

Maharajganj News: सोहगीबरवा से नदी का पानी उतरा, दुश्वारियां बरकरार

Mon, 08 Jul 2024 06:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 Jul 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
River water recedes from Sohgibarwa, troubles continue
निचलौल। नेपाल के पहाड़ों पर बारिश थमने के साथ ही नारायणी (गंडक) नदी का जलस्तर भी कम हो गया है। अब नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। वहीं नदी का जलस्तर कम होने पर जिले का टापू कहा जाने वाला सोहगीबरवा गांव से भी पानी नीचे उतर गया है। बाढ़ के पानी से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन दलदल और कीचड़ से लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं।
विज्ञापन


सोहगीबरवा निवासी रामसवारे निषाद, रामदरश कुशवाहा, ओम प्रकाश गुप्ता आदि ने बताया की नेपाल के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में बीते कई दिनों तक बारिश होने की वजह से गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जा पहुंचा था। ऐसे में रविवार को नदी का पानी टापू पर बसे गांव सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोतहा के साथ ही इनके टोले में भी पहुंच गया था। ऐसे में इन गांवों का एक-दूसरे से संपर्क मार्ग भी कट गया था। नदी का पानी उतरने और सिल्ट छोड़ने से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वहीं पानी के बहाव के साथ आए कीड़े-मकोड़े का भी उन्हें डर सता रहा है। क्योंकि रविवार रात को गांव निवासी ब्रह्मा यादव के पशु को सांप ने काट लिया, जिससे पशु की कुछ देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन


220 लोगों की जांची गई सेहत
वहीं इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने कहा की रविवार देर रात तक स्वास्थ्य टीम सोहगीबरवा गांव में मौजूद थी। टीम की ओर से शिकारपुर और सोहगीबरवा बाजार टोला में कैंप लगाकर क्लोरिन की गोली और ब्लीचिंग पाउडर सहित अन्य जरूरत की दवाओं को हर घरों तक पहुंचा दिया गया है। इतना ही नहीं कैंप में पहुंचने वाले 220 मरीजों की भी जांच की गई। इन्होंने लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हे दिक्कत न हो इसके लिए आवश्यक दवाओं का स्टॉक एएनएम बिंद्रावती देवी के पास रखवा दी है। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर ग्राम प्रधान को तत्काल सूचना देने के लिए कहा गया है। टीम किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed