फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rice will be planted in 150 lakh hectares, nursery preparation is in full swing

Maharajganj News: 150 लाख हेक्टेयर में होगी धान की रोपाई, नर्सरी की तैयारी तेज

Thu, 22 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rice will be planted in 150 lakh hectares, nursery preparation is in full swing
महराजगंज। नक्षत्रों को ध्यान में रखकर किसान बेहन (नर्सरी) डालने की तैयारी में जुट गए हैं। 25 मई के बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में पहुंच रहा। इस दौरान धान की नर्सरी डालने में जिले के किसान अपनी तैयारी बना रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से मिट्टी में नमी आ गई है, जिससे किसान खेतों की जोताई कराने में जुटे हैं। कृषि विभाग के मुताबिक इस बार 1.50 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई होनी है।
विज्ञापन

खेती-किसानी भी अब आधुनिक तरीकों से हो रही है, लेकिन उम्रदराज किसान बताते हैं कि पहले जब मौसम विभाग इतनी सटीक जानकारी नहीं देता था तबसे जनपद के किसान धान की नर्सरी इसी नक्षत्र में डालते हैं, जिससे फसल रोग रहित व जल्दी तैयार होती है ऐसा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिष के जानकार पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि 25 मई दोपहर 1:50 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसे कृषि कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामअशीष ने बताया कि किसान बीज खरीदकर सुरक्षित रख रहे हैं।
खेतों की जुताई, सफाई और जल व्यवस्था में तेजी ला रहे हैं, जिससे नर्सरी समय पर तैयार हो सके। हालांकि, इस बार भीषण गर्मी के बीच बढ़ते तापमान ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। गांव में नहरों की भरपूर उपलब्धता से सिंचाई में बहुत परेशानी नहीं होती।

मौसम विभाग ने भी उनका विश्वास बढ़ाया है कि समय पर मानसून की सक्रियता से धान की अच्छी पैदावार हो सकती है। चूंकि धान पूरी तरह पानी पर आधारित फसल है और इसमें गेहूं के मुकाबले अधिक मेहनत व सावधानी की जरूरत रहती है, जिसकी तैयारी ग्रामीण क्षेत्रों में जोरशोर से शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed