फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Reward for deadly attack on policemen arrested

Maharajganj News: पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाला इनामी गिरफ्तार

Mon, 18 Dec 2023 06:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 18 Dec 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
Reward for deadly attack on policemen arrested
महराजगंज। पनियरा पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम सोमवार को पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले इनामी आरोपी को बनरहवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नौ अगस्त 2023 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में चालक समेत तीन लोग सवार हैं, जो बछड़ों को लादकर गोकशी के लिए बिहार जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस पनियरा कस्बा स्थित यूनियन बैंक के आगे बैरिकेटिंग कर वाहनों की जांच करने लगी। इसी बीच मुजरी की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप आती दिखी। उसे रोकने का प्रयास किया तो पिकअप चालक ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास कर बभनौली की तरफ भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी अड़बड़हवा गांव के पास वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पिकअप की तलाशी लेने पर आठ गाय के बछड़े बरामद हुए। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर 28 अक्तूबर 2023 को फरार आरोपी अब्दुल उर्फ अबुल हसन निवासी हरिहर पट्टी टेकुआतार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जमालुद्दीन निवासी हरिहर पट्टी टेकुआतार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पनियरा थाना क्षेत्र के बनरहवां पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed