फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Reviewed the micro-plan for the Pulse Polio campaign.

Maharajganj News: पल्स पोलियो अभियान के माइक्रोप्लान की समीक्षा की

Fri, 12 Jun 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Reviewed the micro-plan for the Pulse Polio campaign.
महराजगंज। आगामी पल्स पोलियो अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में बृहस्पतिवार को माइक्रोप्लान की समीक्षा की गई। इस दौरान अभियान से जुड़े सभी स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यक्षेत्र, बूथ संचालन तथा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक टीम का माइक्रोप्लान सटीक और व्यवस्थित होना आवश्यक है। किसी भी क्षेत्र में कोई बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए बूथ दिवस और हाउस-टू-हाउस विजिट की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में ब्लॉक मॉनिटर राहुल, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह तथा बीपीएम सूर्यप्रताप सिंह ने सभी एएनएम के माइक्रोप्लान की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने टीमों को आवश्यक सुझाव देते हुए क्षेत्रवार बच्चों की संख्या, बूथों की स्थिति और भ्रमण मार्ग का सत्यापन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक टीम में तीन सदस्यों को शामिल किया गया है, जो निर्धारित क्षेत्रों में अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। अभियान में शामिल सभी टीमों को आगामी सप्ताह में प्रशिक्षण के दौरान पोलियो बूथ संचालन, घर-घर भ्रमण, छूटे हुए बच्चों की पहचान तथा अभिभावकों को जागरूक करने संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed