फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Revenue personnel raided and caught tractor-trolley and loader.

Maharajganj News: राजस्व कर्मियों ने छापा मारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर पकड़ी

Fri, 29 Mar 2024 07:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 29 Mar 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
Revenue personnel raided and caught tractor-trolley and loader.
निचलौल। क्षेत्र के बैठवलिया गांव के सिवान में चल रहे अवैध खनन स्थल पर राजस्व कर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को छापा मारा। टीम ने अवैध खनन में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक लोडर मशीन को पकड़ लिया। जबकि खनन कर रहे आरोपी मौके से भाग निकले। टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार मिश्रा ने कहा कि राजस्व कर्मियों को मुखबिर से सूचना मिली कि भारत-नेपाल सरहद से सटे बैठवलिया गांव के पूरब सिवान में कुछ लोग अवैध तरीके से सिल्ट की खनन कर रहे हैं। सूचना के बाद टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच छापा मारा गया। इस दौरान खेत से अवैध खनन कर रही एक लोडर मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया गया। जबकि छापा मारने की भनक लगते ही खनन कर रहे सभी आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

पकड़े गए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर बहुआर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व कर्मियों की ओर से चिह्नित खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार छापा मारकर कार्रवाई की जाती है। टीम में कानूनगो मनीष पटेल सहित अन्य राजस्व कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed