फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Returned from training with a sense of duty, will now increase admissions

Maharajganj News: कर्तव्य बोध प्रशिक्षण से लौटे अब बढ़ाएंगे प्रवेश

Sat, 23 Aug 2025 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Returned from training with a sense of duty, will now increase admissions
महराजगंज। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के लिए लखनऊ गये 5 राजकीय माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक शुक्रवार प्रशिक्षण से वापस लौटे। यह एकदिवसीय प्रशिक्षण अपर परियोजना निदेशक माध्यमिक विष्णु कांत पांडेय व संयुक्त शिक्षा निदेशक राजकुमार की तरफ से दिया गया।
विज्ञापन

जनपद में कुल 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों का संचालन है। इनके प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण राज्य मुख्यालय से दिया जा रहा। प्रशिक्षण से लौटे राजकीय स्कूल सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि जनपद से प्रशिक्षण के पहले बैच में उनके साथ राजकीय माध्यमिक स्कूल अहिरौली की प्रधानाध्यापक रेखा, राजकीय माध्यमिक स्कूल पुरैना खंडी की किरन, राजकीय बेलवा टीकर की किरण मौर्य व राजकीय माध्यमिक सोहावल की सीमा ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रधानाध्यापकों को उनका कर्तव्य बताया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि राजकीय माध्यमिक स्कूलों को माध्यमिक शिक्षा परिषद हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का प्रयास कर रहा। स्कूल में सुविधा व संसाधन बढ़ाकर आत्मरक्षा, स्पोर्ट्स क्लब, कॅरियर जैसे क्षेत्र में अग्रणी किया जा रहा। इसका लाभ अधिक से अधिक बच्चों को मिल सके इसके लिए कक्षा 9 से 12 वीं तक प्रवेश बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। अधिक से अधिक नामांकन अपना कर्तव्य मानकर पूर्ण करें जिससे विभागीय व्यवस्था एक सार्थक परिणाम प्रस्तुत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed